सिद्धू मानव बम बने, तो सुखबीर व मजीठिया को बाहों में लेंगे : नवजोत कौर

नवजोत सिंह सिद्धू को मानव बम बताने पर उनकी पत्‍नी ने उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर बादल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्‍होंने कहा कि सिद्धू मानव बम बने तो सिद्धू व मजी‍ठिया को गले लगाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 11:43 AM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 02:10 PM (IST)
सिद्धू मानव बम बने, तो सुखबीर व मजीठिया को बाहों में लेंगे : नवजोत कौर

जेएनएन, अमृतसर। विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पति नवजोत सिंह सिद्धू को मानव बम बताने पर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू मानव बम बने तो वह सुखबीर आैर बिक्रम सिंह मजीठिया को गले लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि सिद्धू यदि विधायक का चुनाव लड़ेंगे तो राजनीति में सक्रिय होंगे। हमें जनसेवा के लिए मंच मिलेग, तभी राजनीति करेंगे। डॉ. नवजोत कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी से डिप्टी सीएम का ऑफर मिलने की बात अफवाह है। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें : नवजोत सिद्धू कभी भी मिला सकते हैैं 'आप' से हाथ, संजय सिंह ने दिए संकेत

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब की विरासत को खत्म कर दिया है। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अपने राजनीतिक विरोधियों पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। सुखबीर की ओर से यह कहना कि उनके पति नवजोत सिद्धू मानव बम बनकर फटेंगे,बेहद अशोभनीय है।

उन्होंने कहा कि सुखबीर को यह याद रखना पड़ेगा कि यदि नवजोत सिद्धू को मानव बम बनने की जरूरत पड़ी, तो उन्हें (सुखबीर) और बिक्रम सिंह मजीठिया को ही गलबहियों में लेंगे, ताकि पंजाब का भला हो सके। याद रहे कि एक दिन पहले सुखबीर बादल ने नवजोत सिंह सिद्धू को मानव बम बताया था।

पढ़ें : सिद्धू मानव बम की तरह, जो गले लगाएगा होगा शिकार : सुखबीर

उद्घाटन कर गुमराह कर रही सरकार

डॉ. सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार अधूरे निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर रही है। वह ऐसा कर पंजाब के लाेगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। सुखबीर को इस बात का ज्ञान नहीं है कि पंजाब की जनता उनकी चालों को समझ चुके हैं।

डॉ. सिद्धू ने भाजपा पर भी जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा रीढ़ विहीन है। बीते पांच साल से अकाली दल से बार-बार जलील होने वाली भाजपा ने अकाली दल के साथ समझौता कर स्पष्ट कर दिया कि राज्य में उसका कोई अलग राजनीतिक आधार नहीं है।

पढ़ें : शिअद विस चुनाव में काटेगा 40 पुराने उम्मीदवारों के टिकट, आज बैठक

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रोग्रेसिव पंजाब की जो 25 लाख किताबें प्रकाशित की हैं। उनमें भाजपा के किसी भी नेता का नाम तक नहीं है। इससे स्पष्ट है कि पंजाब में अकाली दल भाजपा की कोई राजनीतिक बिसात नहीं समझता है। अकाली भाजपा का गठबंधन अब मजबूरी का गठबंधन रह गया है।

सक्रिय राजनीति में आते ही टीवी छोड़ देंगे

सिद्धू के टेलीविजन छोड़ने के बारे में डाॅ. नवजाेत ने कहा कि सक्रिय राजनीति में आने के बाद वह टेलीविजन छोड़ देंगे। डॉ. सिद्धू ने कहा कि मंत्री अनिल जोशी को राजनीतिक शिखर पर पहुंचाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने हरसंभव सहायता दी है। अब वह नवजोत सिद्धू के खिलाफ बोल रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वह विश्वासघात कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सिद्धू दंपती पसंद नहीं करता।

chat bot
आपका साथी