मानवता के कल्याण के लिए आज होगा हवन यज्ञ

शनिवार को श्री बालाजी महाराज को सोने के चोले का श्रृंगार किया जाएगा तथा महाराज जी को छप्पन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 07:13 PM (IST)
मानवता के कल्याण के लिए आज होगा हवन यज्ञ
मानवता के कल्याण के लिए आज होगा हवन यज्ञ

संवाद सहयोगी, अमृतसर : शनिवार को श्री बालाजी महाराज को सोने के चोले का श्रृंगार किया जाएगा तथा महाराज जी को छप्पन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाएगी। यह धार्मिक ²श्य मंदिर श्री राम बालाजी धाम काले घनुनपुर में दिखाई देगा। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी अशनील जी महाराज के सानिध्य में मानवता के कल्याण के लिए पंडितों द्वारा 18 वार्षिक हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद आठवां मूर्ति स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रात: 9 बजे हवन यज्ञ होगा तथा दोपहर 2 बजे आरती होगी। दोपहर 2 से 5 वजे तक भजन संकीर्तन होगा तथा भंडारा लगाया जाएगा। परम पूज्य स्वामी अशनील जी महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर में श्री वैष्णो देवी गुफा, श्री अमरनाथ गुफा का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस धार्मिक समारोह में काफी संख्या में संत महापुरुष शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी