हरदेव सिंह पावरकॉम के सिटी सेंटर के डिवीजन प्रधान नियुक्त

। पावरकॉम की टेक्निकल सर्विस यूनियन (टीएसयू) ने वीरवार को सिटी सर्किल की सिटी सेंटर डिवीजन में चुनाव करवाए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:45 AM (IST)
हरदेव सिंह पावरकॉम के सिटी सेंटर  के डिवीजन प्रधान नियुक्त
हरदेव सिंह पावरकॉम के सिटी सेंटर के डिवीजन प्रधान नियुक्त

जागरण संवाददाता, अमृतसर

पावरकॉम की टेक्निकल सर्विस यूनियन (टीएसयू) ने वीरवार को सिटी सर्किल की सिटी सेंटर डिवीजन में चुनाव करवाए। इस दौरान हरदेव सिंह को प्रधान नियुक्त किया गया।

इसी तरह, सुरिदर सिंह को उपप्रधान , विक्रांत सलवान को सचिव, रणजोत सिंह को संयुक्त सचिव व मोहिदर सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया। टीएसयू के डिवीजन स्तर पर हुए चुनाव सर्किल के प्रधान मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में करवाए गए। पुरानी बॉडी को भंग करने के बाद सभी चुने गए नए पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे डिवीजन के कर्मचारियों को दरपेश समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

टीएसयू के सर्किल प्रधान मदन लाल शर्मा ने कहा कि उनकी पहल है कि कर्मचारियों को सरकार की तरफ से बनते उनके हक दिलाए जाएं। सरकार ने कर्मचारियों की डीए की किस्तों को मानने के बाद भी लागू नहीं किया है। इस बात को लेकर टीएसयू में सरकार के खिलाफ रोष है। इस मौके पर कुलविदर सिंह, राम कुमार, सुरजीत कुमार, दलबीर सिंह भट्टी, सुखचैन सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी