श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रोशनी में नहाए गुरुद्वारे, सजाए गए जलौ व आतिशबाजी भी हुई

श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व पर पंजाबभर में गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजा गया है। सुबह से ही लाखों संगत ने गुरुघरों में माथा टेका और लंगर छका।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 08:55 PM (IST)
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रोशनी में नहाए गुरुद्वारे, सजाए गए जलौ व आतिशबाजी भी हुई
श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रोशनी में नहाए गुरुद्वारे, सजाए गए जलौ व आतिशबाजी भी हुई

जेएनएन, अमृतसर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 549वें प्रकाश पर्व पर पंजाबभर में गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजा गया है। सुबह से ही लाखों संगत ने गुरुघरों में माथा टेका और लंगर छका। सबसे ज्यादा भीड़ श्री हरिमंदिर साहिब व सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारे में उमड़ी। रात के समय गुरुद्वारों में जलौ सजाए गए और आतिशबाजी की गई।

लाखों श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। सुबह से लेकर देर रात्रि तक श्रद्धालु की लंबी कतारें श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विदेशों से भी श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने सुबह  प्रकाश पर्व पर पवित्र सरोवर ने स्नान करके सुख शांति के लिए अरदास की।

श्री हरिमंदिर साहिब में आतिशबाजी करती संगत।

प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में देशी व विदेशी फूलों से भव्य सजावट की गई थी। सुबह नौ बजे से लेकर बाद दोपहर तक सुंदर जलौ सजाए गए। देर रात्रि हरिमंदिर साहिब में यहां दीपमाला की गई वहीं आतिशबाजी की चलाई गई।

रोशनी में नहाया श्री हरिमंदिर साहिब।

प्रकाश पर्व पर संगत की संख्या को देखकर गुरुराम दास लंगर में भी विशेष पकवान बनाए गए। जिसमें कई प्रकार की सब्जियां, व मीठे पदार्थ संगत व विशेष कारीगरों की ओर से तैयार किए गए थे। इस दौरान भाई दविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, सतविंदर सिंह, पाल सिंह, सुखवंत सिंह, हरकिशन सिंह और सुलखन सिंह के जत्थों की ओर से कीर्तन गायन किया गया। अरदास भाई कुलविंदर सिंह की ओर से की गई। इस मौके पर सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह, मैनेजर बघेल सिंह, निशान सिंह आदि भी मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी