हम तेरे ही गुण गाते हैं, चरणों में शीश झुकाते हैं..

हम तेरे ही गुण गाते हैं चरणों में शीश झुकाते हैं तेरी जयकार बुलाते हैं। यह भजन भक्तजनों ने मंदिरों व घरों में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति पाठ के दौरान उच्चारण करके श्रद्धापूर्वक मां भगवती की आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:29 PM (IST)
हम तेरे ही गुण गाते हैं, चरणों में शीश झुकाते हैं..
हम तेरे ही गुण गाते हैं, चरणों में शीश झुकाते हैं..

संस, अमृतसर : हम तेरे ही गुण गाते हैं, चरणों में शीश झुकाते हैं, तेरी जयकार बुलाते हैं। यह भजन भक्तजनों ने मंदिरों व घरों में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति पाठ के दौरान उच्चारण करके श्रद्धापूर्वक मां भगवती की आराधना की। नवरात्र के तीसरे दिन वीरवार को भी मंदिरों के डेरो में मां भगवती का गुणगान हुआ। भक्तजनों ने मां के दरबार में कच्ची लस्सी फूलों का हार व अन्य पूजा सामग्री चढ़ाकर परिवार की सुख शांति के लिए आराधना की।

श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर में परम संत आरती देवा जी की महाराज के सान्निध्य में मां भगवती का गुणगान किया गया। 20 अप्रैल तक रात्रि 6:00 से 9:00 तक कई भजन मंडलियां मां भगवती का गुणगान करेंगी। परम संत आरती देवा जी महाराज ने कहा कि हमें अपने घरों में हवन यज्ञ करना चाहिए। हवन से ही वातावरण शुद्ध होता है तथा विश्व में फैली हुई महामारी हवन से समाप्त हो जाएगी। 20 अप्रैल को श्री दुर्गा अष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसके साथ ही अवतरण दिवस भी मनाया जाएगा, जिसमें कई काफी संख्या में संत समाज शामिल होंगे। 20 अप्रैल को भंडारा लगाया जाएगा। भक्तजनों ने श्री दुर्गा स्तुति का पाठ भी किया। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री भी उपस्थित थे।

श्री राम दरबार टुंडा तालाब में भगत सतनाम ढींगरा के सान्निध्य में भजन गायक संजय सांवरिया ने मां भगवती का गुणगान किया। मुख्य तौर पर पहुंचे माता सुधा धाम के परम माता सुधा ने भक्तजनों को भगवती की महिमा का रहस्य बताया। इस अवसर पर रवि हांडा , हरीश ढींगरा, संजीव सचदेवा, राजू व अन्य शामिल थे। सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन में किया श्री दुर्गा स्तुति का पाठ

सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन में भक्तजनों ने दरबार में बैठकर श्री दुर्गा स्तुति के पाठ का उच्चारण किया। रात को महंत देवी दास व महंत पिल्ला ने पक्के भजन गाकर मां भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर आशु शर्मा, दानिश, अजय कुमार, रमण महाजन, अमन व भक्तजनों ने पक्के भजन गाए। प्रधान विजय कुमार शर्मा व यशी राजा जोशी ने आए हुए भक्तों को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। फेसबुक के जरिए घरों में बैठकर भक्तों ने लिया भजनों का आनंद

खूह सुनियारा में अशोक महंत के गृह में मंडलियों ने मां भगवती का गुणगान किया। महाकाली मंदिर गुफा वाला में महंत मनोज जी महाराज के सान्निध्य में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। इस अवसर पर हवन भी किया गया। मां बगलामुखी मंदिर में भक्तजनों ने मां भगवती का गुणगान किया। महंत दुर्गादास ने आशीर्वाद दिया। श्री नवशक्ति डेरा जामुन वाली सड़क में मां भगवती के दरबार में मां की ज्योत जगाई गई तथा उसके बाद फेसबुक के जरिए घरों में ही बैठकर भक्तों ने भजन गायक प्रेम रोहित व अमित के भजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रमोद मेहरा ने लोगों को फेसबुक के साथ जुड़ने की अपील की। इन मंदिरों में भी भक्तों ने लगाई हाजिरी

माता लौंगा वाली देवी, टाउन हाल, श्री रघुनाथ मंदिर विजय नगर, मां शीतला मंदिर, श्री दुग्र्याणा तीर्थ, बालाजी धाम, श्री गोपाल मंदिर कश्मीर एवेन्यू, श्री हरि मंदिर मजीठा रोड, श्री वैष्णो धाम सुंदर नगर, शिवाला बोहड़ वाला, जवाहर नगर व अन्य मंदिरों में भक्तों ने माथा टेका।

chat bot
आपका साथी