माता शारदा महेश्वरी का भक्तों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया

मां वैष्णो दरबार सुंदर नगर के परम पूज्य माता शारदा महेश्वरी का जन्मदिन भक्तों बड़ी धूमधाम से मनाया और मां शारदा महेश्वरी की दीर्घायु के लिए मां भगवती की आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:09 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:09 AM (IST)
माता शारदा महेश्वरी का भक्तों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया
माता शारदा महेश्वरी का भक्तों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मां वैष्णो दरबार सुंदर नगर के परम पूज्य माता शारदा महेश्वरी का जन्मदिन भक्तों बड़ी धूमधाम से मनाया और मां शारदा महेश्वरी की दीर्घायु के लिए मां भगवती की आराधना की। माता शारदा महेश्वरी के जन्मदिवस पर भक्तों ने केक काट कर उनको बधाई दी। बहन प्रभा ने मां भगवती का गुणगान किया। माता शारदा महेश्वरी ने कहा कि प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण है। हमें हमेशा कर्म के मार्ग पर चल कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। हमारे धार्मिक ग्रंथ हमें यही संदेश देते है कि हम समानता के साथ जीवन व्यतीत करें।

इस अवसर पर श्री बाला जी धाम के अशनील जी महाराज, भक्त बृज मोहन, संत हरि नारायण गिरि, विशाल कुमार, कौंसलर मोनिका शर्मा, गौरव वर्मा, गिरीश शर्मा, डिपल पंडित, वरुण शर्मा, दर्शन लाल, राघव सेठ, राजिदर कुमार, कन्हैया ठाकुर, बबलू, शिवाला बाग भाइया पुलिस चौकी के इंचार्ज राजिदर कुमार मौजूद थे। श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर से निकाली प्रभातफेरी

वहीं इससे एक दिन पहले श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर में भगवान बालाजी वेंकटेश्वर के 12वां ब्रहमोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली गई। यह प्रभातफेरी ग्रीन फील्ड से होती हुई प्रधान नरेश शर्मा के निवास पर पहुंची, जहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। मंदिर के प्रवक्ता कृष्ण देव अग्निहोत्री ने बताया कि यह ब्रहमोत्सव 21 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, कृष्ण देव अग्निहोत्री, रुपेश गोयंका, पंडित जयकिशन, पंडित दलीप, पंडित विजय शास्त्री, पंडित अभिषेक, रामजी दास, सुदेश, नरिदर, विनय मेहरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी