देहाती मजदूर सभा ने किया थाना खलचियां का घेराव

देहाती मजदूर सभा की ओर से थाना खलचियां का पलविदर सिंह शिगारा सिंह की अगुआई में घेराव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 06:49 PM (IST)
देहाती मजदूर सभा ने किया थाना खलचियां का घेराव
देहाती मजदूर सभा ने किया थाना खलचियां का घेराव

संवाद सूत्र, रइया : देहाती मजदूर सभा की ओर से थाना खलचियां का पलविदर सिंह, शिगारा सिंह की अगुआई में घेराव किया गया। सभा के महासचिव गुरनाम सिंह दाउद, गुरनाम सिंह भिडर ने संबोधन करते हुए कहा कि पिछले दिनों मनजिदर सिंह की मौत हो गई थी। इस व्यक्ति पर दूसरे गुट के लोगों ने हमलाकर घायल कर दिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्या के आरोपितों को पकड़ नहीं रही है। बेशक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कार्रवाई करने से कन्नी कतरा रही है। संगठन के नेताओं व मनजिदर सिंह के स्वजनों ने मनजिदर के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार करवा दिया और थाना खलचियां में धरना लगा दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया तो डीएसपी बाबा बकाला साहिब हरकिशन सिंह ने विश्वास दिलाया कि कातिलों को दो-तीन दिन में गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इसके बाद सभा के नेताओं व स्वजनों ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए सहमति प्रकट की व धरना खत्म किया।

इस अवसर पर अमरीक सिंह, वरिदर सिंह, बलविदर सिंह, प्रिथीपाल सिंह, गुरमेज सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, हरमीत सिंह, हरेक सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी