प्रदेश सरकार राज धर्म भूलकर कुर्सी धर्म के पीछे : चावला

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार सांसद सभी विधायक और मंत्री आजकल जनता के प्रति अपना क‌र्त्तव्य भूलकर केवल कुर्सी क‌र्त्तव्य निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:47 PM (IST)
प्रदेश सरकार राज धर्म भूलकर कुर्सी धर्म के पीछे : चावला
प्रदेश सरकार राज धर्म भूलकर कुर्सी धर्म के पीछे : चावला

संवाद सहयोगी, अमृतसर : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार, सांसद, सभी विधायक और मंत्री आजकल जनता के प्रति अपना क‌र्त्तव्य भूलकर केवल कुर्सी क‌र्त्तव्य निभा रहे हैं। क्या सरकार को यह खबर है कि कितने लोगों की रोटी रोजी चली गई है? कितने लोग नौकरियों से निकाले गए हैं? महंगाई के कारण जनता की कितनी बुरी हालत हो गई है? चाहिए तो यह था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करवाने के लिए पंजाब सरकार केंद्र सरकार से संपर्क करती। कुछ अपने टैक्स कम करके जनता को राहत देती। आज हालत यह है कि दाल, तेल और सब्जियां तक भी लोगों की पहुंच से दूर हो गई। इसके साथ ही सड़कों पर कुछ पुलिस कर्मचारी लोगों की जेबें खाली करवाने में और लोगों को परेशान करने में लगे हैं। दिल्ली बैठ कर राजनीतिक आकाओं की शरण से चुनावी टिकट तो मिल सकती है, पर जनता के वोट नहीं। देशवासियों के हित में सभी राजनीतिक दल एक ही मांग करें कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लिया जाए।

chat bot
आपका साथी