बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, केस

अमृतसर सुल्ताविड थाने की पुलिस ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 12:21 AM (IST)
बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, केस
बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, केस

जागरण संवाददाता, अमृतसर

सुल्ताविड थाने की पुलिस ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि धमकियां देने वाले उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। एएसआइ जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह इलाके में करियाना की दुकान चलाते हैं। भाई मंझ सिंह रोड निवासी जगतार सिंह उर्फ फौजी और हरदयाल सिंह उर्फ हीरा उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। कुछ दिन पहले आरोपित बंदूक लेकर उनके पास पहुंचे और जान से मार देने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी