कोरोना के 487 केस, चार की मौत, तीन दिन में 19 लोगों को निगल गया वायरस

कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से पैर पसारता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 06:59 AM (IST)
कोरोना के 487 केस, चार की मौत, तीन दिन में 19 लोगों को निगल गया वायरस
कोरोना के 487 केस, चार की मौत, तीन दिन में 19 लोगों को निगल गया वायरस

जासं, अमृतसर: कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट तेजी से पैर पसारता जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में चार कोरोना संक्रमित की मौत हो गई, जबकि 487 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 441 कम्युनिटी से हैं, जबकि 46 कांटेक्ट से। जनवरी 2021 में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले तीन दिन से लगातार मौतें हो रही हैं और इन दिनों में 19 लोगों की जान जा चुकी है।

मृतकों में गांव भोरसी राजपूतां निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग, ग्रीन लैंड निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग, हाउसिग बोर्ड कालोनी निवासी 35 वर्षीय शख्स व जगदेव कलां निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं संक्रमितों में एक डाक्टर सहित 12 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय जेल के दस कैदी भी संक्रमणग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि एक दिन में 487 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 55,056 हो चुकी है। इनमें से 49,479 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 3,950 है। अब तब 1,627 लोगों की मौत हुई है। 25,497 लोगों को लगा टीका

वहीं कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच अपनाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के 261 टीकाकरण केंद्रों में शुक्रवार को 25,497 लोगों को टीका लगा। इनमें 15 से 18 आुयु वर्ग के 1,449 किशोर भी शामिल हैं। इसके साथ ही अब तक 25,14,387 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 9,23,812 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।

अब तक की स्थिति

कुल संक्रमित 55,056

स्वस्थ हुए 49,479

सक्रिय मरीज 3,950

मौतें 1,627

chat bot
आपका साथी