बच्चे ने फोन पर कहा, आंटी जिस प्लेन से आप दुबई जा रही हैं वो हाईजेक होने वाला है

एक बच्चे ने फोन करके कहा आंटी जिस प्लेन में आप दुबई जा रही हैं वो हाइजेक होने वाला है। और इसके बाद अफरातफरी मच गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 05:44 PM (IST)
बच्चे ने फोन पर कहा, आंटी जिस प्लेन से आप दुबई जा रही हैं वो हाईजेक होने वाला है
बच्चे ने फोन पर कहा, आंटी जिस प्लेन से आप दुबई जा रही हैं वो हाईजेक होने वाला है

जेएनएन, अमृतसर। एक बच्चे ने फोन करके कहा, आंटी जिस प्लेन में आप दुबई जा रही हैं वो हाइजेक होने वाला है। फोन सुनते ही श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने के लिए विमान में बैठी महिला ने तुरंत इसकी जानकारी एयरलाइंस के अधिकारियों को दी। इसके बाद विमान को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की गई तो फोन नंबर लुधियाना निवासी महिला के बेटे के दोस्त का निकला। वह दुबई नहीं जा पाने से निराश था। दो घंटे की जांच के बाद  फ्लाइट वीरवार तड़के 5 बजे अमृतसर से दुबई के लिए रवाना हुई।

लुधियाना की सोनिया अपने 12 साल के बेटे के साथ बुधवार-वीरवार की मध्यरात्रि श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई7 ने मध्यरात्रि करीब 2.50 बजे दुबई के लिए टेकऑफ करना था। कस्टम और इमीग्रेशन व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह महिला विमान में सवार हो गई। इसके कुछ ही समय बाद महिला के मोबाइल पर कॉल आई कि आपकी फ्लाइट हाइजेक होने वाली है। 

महिला ने यह जानकारी एयरलाइंस अधिकारियों को दी तो सभी यात्रियों को उतार कर फ्लाइट को सुरक्षा एरिया में ले जाया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआइएसएफ, पंजाब पुलिस, एयरलाइंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिस मोबाइल से फोन आया था, जांच में बंद पाया गया। पुलिस ने इसकी लोकेशन ट्रेस करवाई तो लुधियाना की मिली।

लुधियाना पुलिस ने फोन वाली लोकेशन पर जिस घर पर जाकर जांच की वह लुधियाना की सोनिया के बेटे के दोस्त शुभम का निकला। पूछताछ में शुभम ने बताया कि क्योंकि वह दुबई नहीं जा पा रहा था, इसलिए उसने ऐसा किया। शुभम ने यह भी बताया कि वह अपने दोस्त के साथ  होली भी खेलना चाहता था। सीआइएसएफ के एक आला अधिकारी ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बच्चे की कॉल के चलते फ्लाइट को मध्यरात्रि 2.50 बजे के बजाय सुबह 5 बजे दुबई के लिए टेक आफ करवाया जा सका।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी