इनकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कह जीजा से साली ने हड़पे 14 लाख के गहने

पावरकॉम में जेई के पद पर तैनात पवन कुमार ने साली पर 14 लाख रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 12:55 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 12:55 AM (IST)
इनकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कह जीजा से साली ने हड़पे 14 लाख के गहने
इनकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कह जीजा से साली ने हड़पे 14 लाख के गहने

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पावरकॉम में जेई के पद पर तैनात पवन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी साली सविता ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके 14 लाख रुपये के गहने हड़प लिए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सविता ने उन्हें धमकाया कि उनके घर किसी भी समय इनकम टैक्स का छापा पड़ सकता है। डर के मारे जेई ने अपनी 14 साल की सर्विस की कमाई से बच्चों के लिए बनाए गहने सविता के हवाले कर दिया। इसके बाद सविता ने उनके गहने वापस नहीं किए।

पवन कुमार व उनकी पत्नी शहनाज ने आरोप लगाया कि अमृतसर पुलिस और कपूरथला पुलिस को उन्होंने शिकायत दी है। लेकिन आज तक उनके रिश्तेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

राजीव गांधी नगर निवासी पवन कुमार ने रविवार की दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनकी साली सरिता काफी साल पहले उनके पास ही रह रही थी। उसके पति की मौत के बाद उन्होंने सरिता और उसके बच्चों का पालन पोषण किया। कुछ समय पहले सरिता अपनी जेठानी के पास कपूरथला रहने चली गई थी। एक दिन सरिता ने उन्हें बताया कि आने वाले दिनों में उनके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ने वाली है और 14 लाख रुपये के गहने घर में रखना ठीक नहीं है। रेड से बचने के लिए सारे गहने उनके घर में रख दें। डर के मारे उन्होंने सारे गहने सरिता को दे दिए। लेकिन जब उन्होंने गहने वापस मांगे तो उसने गहने लौटाने से इंकार कर दिया।

उधर, कपूरथला के डीएसपी हरिदर सिंह ने बताया कि मामला काफी पुराना है। वह इस बारे में चेक करके ही बता सकते हैं। मामले की करवाएंगे जांच : सीपी

पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला काफी पुराना है। अगर पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला तो वह उनसे आकर मिल सकते हैं। जांच अवश्य होगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी