चन्नी ने राजासांसी में रात को किसान के घर खाई मक्की की रोटी और साग

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को विधानसभा हलका राजासासी के भारत-पाक सीमा पर स्थित गाव खुआली के किसान दयाल सिंह के घर पर खाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM (IST)
चन्नी ने राजासांसी में रात को किसान के घर खाई मक्की की रोटी और साग
चन्नी ने राजासांसी में रात को किसान के घर खाई मक्की की रोटी और साग

जासं, अमृतसर: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को अपनी अमृतसर फेरी के दौरान रात का खाना विधानसभा हलका राजासासी के भारत-पाक सीमा पर स्थित गाव खुआली के किसान दयाल सिंह के घर पर खाया। दयाल सिंह के रिश्तेदार लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस बात का पता देर से ही लगा कि सीएम उनके घर आ रहे हैं। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध तो किए हुए थे, पर किसी को भनक नहीं लगने दी कि वह वहा जा रहे हैं। इससे पूर्व भारतीय किसान संघर्ष कमेटी ने चन्नी के काफिले का विरोध किया, परंतु पुलिस ने मामला नियंत्रण में रखा। चन्नी ने परिवार के लोगों से एक घटा बातचीत करते हुए साग व मक्की की रोटी खाई। उन्हें सरहदी गाव के किसानों की मुश्किलें परिवार से जानी। किसान परिवार ने उन्हें बताया कि कैसे 15 एकड़ वाले जमीन के किसान को सख्त मेहनत के बावजूद निजी जरूरतों की पूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

किसान परिवार के सदस्यों ने सीएम को अवगत करवाया कि किस तरह किसान का जमीन पर कब्जा कम होता जा रहा है और खेती खर्च बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कैसे किसानी फायदेमंद हो और धान की पराली का प्रबंध कैसे हो, इस पर सुझाव भी मागे। सीएम ने वकालत की कि किसान शादी विवाह में ज्यादा खर्चे की बजाए सादे समारोह करें। चन्नी ने बुजुर्ग किसानों की सेहत व बच्चों की पढाई को लेकर भी जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी