पेट्रोलियम पदार्थों के बढे़ दाम के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह चुनावी वायदे याद दिलवाने व पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े रेटों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:08 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों के बढे़ दाम के खिलाफ किया प्रदर्शन
पेट्रोलियम पदार्थों के बढे़ दाम के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह चुनावी वायदे याद दिलवाने व पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े रेटों के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाल गेट के बाहर कुछ समय के लिए धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व बसपा के जिला अध्यक्ष तरसेम सिंह भोला कर रहे थे। अमृतसर के डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को आम लोगों की मांगों को लेकर भेजे जाने वाले ज्ञापन को अमृतसर के एसीपी सेंट्रल प्रवेश चोपड़ा ने प्रदर्शनकारियों से हासिल किया।

धरने पर बैठे बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तरसेम सिंह भोला ने कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से पंजाब की जनता से जो वादे किए थे वह सत्ता का सुख भोगते हुए मुख्यमंत्री ने चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं किए है। नशा का अवैध कारोबार पहले की तरह ही जारी है। रेत व शराब माफिया अपनी चरम सीमा पर है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाई नहीं गई है। शगुन स्कीम की राशि में भी वृद्धि नहीं की गई है। महंगाई और कानून व्यवस्था की दयनीय हो रही हालत पर कोई कंट्रोल नही किया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल के रेटों में वृद्धि लगातार जारी है। गैस सिलेंडरों की सबसिडी खत्म कर दी गई है। खानपान की वस्तुओं के रेट प्रतिदिन बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी वायदे किए उनको पूरा नही किया है। वायदों के भागने वाले नेताओं के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह का नियम बनना चाहिए।

इस दौरान पार्टी के नेता दविदर कश्यप, वस्सन सिंह, बलवंत सिंह, रोहित कुमार, तारा चंद, जगदीश दुग्गल, जगीर सिंह, मुकेश कुमार, रजिदर कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी