श्री डूंगा हनुमान मंदिर में प्रभु श्रीराम को शगुन लगा निकाली बरात

जय श्री राम के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान श्री राम जी की बारात में झूमकर खुशी मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:04 PM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 12:37 AM (IST)
श्री डूंगा हनुमान मंदिर में प्रभु श्रीराम को शगुन लगा निकाली बरात
श्री डूंगा हनुमान मंदिर में प्रभु श्रीराम को शगुन लगा निकाली बरात

संवाद सहयोगी, अमृतसर : जय श्री राम के जयकारों के साथ भक्तों ने भगवान श्री राम जी की बारात में झूमकर खुशी मनाई। श्री डूंगा हनुमान मंदिर में श्री राम विवाह महोत्सव पर सभी रस्में पूरी धार्मिक परंपरा के साथ निभाई गई। इस विवाह महोत्सव में अनु बहन द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। प्रभु श्री राम जी को पूरी धार्मिक परंपरा के अनुसार शगुन लगाया गया। मंदिर परिसर से बरात निकाली गई। जिन रास्तों में बारात गई, वहां पर फूलों की वर्षा के साथ प्रभु राम का भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। श्री दुग्र्याणा कमेटी की संकीर्तन कमेटी के चेयरमैन संजीव खन्ना भी मुख्य तौर पर शामिल हुए। इस अवसर राघव दास, उस्ताद बिल्ला, डा. विनीत सरीन, डा. मलिक, सुमित मेहता तथा अन्य कई लोग शामिल थे। श्री हनुमान भक्त महोत्सव में महिला विंग की सदस्य करेंगी सेवा

उधर श्री हनुमान भक्त महोत्सव 12 दिसंबर को बड़ा हनुमान मंदिर लंगूरों वाला में 551 परिवारों के सहयोग से हो रहा है। इस पावन और ऐतिहासिक कार्यक्रम में दो घंटे श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ बिना रुके संगीत धुन के साथ होगा। इस महोत्सव में आने वाले भक्तों की सेवा श्री हनुमान सेवा परिवार की महिला विग की 101 सदस्य करेंगी। वीरवार को महिला विग की बैठक मितिक सेठ की अगुआइ में श्रुति मल्होत्रा के निवास पर हुई। इसमें प्रसाद, बैठने की व्यवस्था की सेवा में सभी महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई। प्रधान अतुल खन्ना ने बताया कि यह महोत्सव यादगार रहेगा, जिसका सीधा प्रसारण पूरे विश्व मे होगा। बैठक में मीनाक्षी सेठ, अनीता अग्रवाल, प्रीति कपूर, वीना मलिक, माला पुरी, रंजू पुरी, माधवी धवन, माधवी मेहरा, पवन अरोड़ा, ममता सहदेव, नेहा शर्मा, मोनिका खन्ना, रेणु खन्ना, लिली मक्कड़, पूजा कक्कड़, रश्मि लांबा, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद थे। श्री राम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया

श्री दुग्र्याणा तीर्थ में धार्मिक परंपरा के अनुसार श्री राम विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। तीर्थ परिसर से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट रमेश शर्मा, महासचिव अरुण खन्ना, राज वधवा, इंजीनियर रमेश शर्मा, संजीव खन्ना आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी