भाजपा ने यतीमखाना में बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पुतलीघर स्थित यतीमखाना में फल व खाने पीने का सामान वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:26 AM (IST)
भाजपा ने यतीमखाना में बांटे फल
भाजपा ने यतीमखाना में बांटे फल

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रुप में मनाए जाने के तहत पश्चिमी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा सचिव मीनू सहगल के नेतृत्व में पुतलीघर स्थित यतीमखाना में फल व खाने पीने का सामान वितरित किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव राकेश गिल व जिला सेवा सप्ताह संयोजक डॉ. राम चावला विशेष रुप से उपस्थित थे। मीनू सहगल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात को बढ़ावा दे रहे हैं कि हमें अपने आस पास रहने वाले जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

इस अवसर पर दीपक सहगल, सुभाष सूद, अश्वनी बाबा, रमेश पप्पू, रमण छेहरटा, गुरनाम छीना, सोढ़ी, अमर चाँद, मन्नू खन्ना, कुलदीप शर्मा, सन्नी, चिंटू मेहरा, रोहित गिल, तरुण अरोड़ा, मुनीश सूद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी