जौड़ा फाटक हादसा : मृतकों की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ

जौड़ा फाटक में हुए रेल हादसे का जख्म एक साल बाद फिर पीड़ितों के चेहरों पर छलक आया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 11:51 PM (IST)
जौड़ा फाटक हादसा : मृतकों की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ
जौड़ा फाटक हादसा : मृतकों की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ

जागरण संवाददाता, अमृतसर : 19 अक्टूबर 2018 को जौड़ा फाटक में हुए रेल हादसे का जख्म एक साल बाद फिर पीड़ितों के चेहरों पर छलक आया। उस दर्दनाक मंजर को याद कर परिवार सिहर उठे। शनिवार को भाजपा ने जौड़ा फाटक हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए श्री सुखमणी साहिब का पाठ रखवाया। निर्दोष व मासूमों से बिछड़ चुके परिवार नम आंखें से पाठ में शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि यह घटना सरकार व प्रशासन की लापरवाही की बानगी है। इस दौरान भाजपा ने पीड़ित परिवारों को राशन समग्री व कंबल वितरित किए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह कंवल कपूर, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, संजीव खोसला, पप्पू महाजन, सरबजीत शंटी, पार्षद सुखमिदर सिंह पिटू, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, राजीव शर्मा, रमन शर्मा, राकेश महाजन, राजेश कंधारी, शेखर लूथरा, संजय कुंद्रा, एकता वोहरा, गुरमुख बल, डॉ. राजेश राममूर्ति, विधु पुरी, मोहित महाजन, अजय अरोड़ा, गौरव भंडारी, नीरू कौड़ा, पुष्पा पिकी, स्वीटी सिंह, मन्नू गरोवर, विक्रम नंदा, संजीव हिन्दुस्तान बस्ती, मानिक अली, अंकुश मेहरा, आशीष महाजन, मोनू महाजन, राघव खन्ना, सोनू अरोड़ा उपस्थित थे।

पीड़ित परिवारों को सरकार से गिला

राजेश हनी ने कहा कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने इस दुर्घटना की डिवीजनल कमिश्नर की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी, पर एक वर्ष बीतने के बाद भी दोषी खुले आम घूम रहे हैं। सरकार ने डिवीजनल कमिश्नर की रिपोर्ट को आज तक सार्वजनिक नहीं किया। आज भी पीड़ित दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। तत्कालीन कैबिनेट मंत्री व इस हलके से कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने पीड़ितों वायदे किए, जिनमें एक भी पूरा नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगी।

chat bot
आपका साथी