आपातकाल लगा कुचली गई देश की मर्यादाएं: महाजन

भाजपा कार्यालय में 25 जून का दिव काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सुरेश महाजन भी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:20 PM (IST)
आपातकाल लगा कुचली गई देश की मर्यादाएं: महाजन
आपातकाल लगा कुचली गई देश की मर्यादाएं: महाजन

संस, अमृतसर: भाजपा के शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में स्थित कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आपातकाल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल भी उपस्थित हुए।

सुरेश महाजन ने कहा कि 25 जून 1975 को जब रात 12 बजे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने घोषणा की थी कि महामहिम राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल लगाने का आदेश दिया है, इसी दिन लोकतंत्र का गला दबाया गया था। भारतीय जनता पार्टी पिछले 46 वर्षो से इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाती है। सुरेश महाजन ने कहा कि 25 जून 1975 को जो देश में घटित हुआ, इसकी कल्पना करना भी वीभत्सकारी है। तानाशाही विचारधारा ने आपातकाल को जन्म दिया। आपातकाल के लगते ही देश की मर्यादाएं कुचल दी गई। मौलिक अधिकार छीन लिए गए। सरकार का विरोध करने वाले नागरिकों को बिना किसी दोष के जेल में डाल दिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कंधारी, उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, हरविदर संधू, सरबजीत शंटी, अविनाश शैला, मनीष शर्मा, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा डिम्पी, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, रमन शर्मा, विनोद बब्बल, राकेश महाजन, मोनू महाजन, गौतम अरोड़ा, अलका शर्मा, कंवलजीत सिंह सन्नी, संजीव कुमार, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, रमन राठोर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी