बजरंग दल ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला

। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से बजरंग दल पर आंतकी संगठन आइएसआइएस से पैसे लेने के आरोप के विरोध में बजरंग दल की स्थानीय ईकाई ने हाल गेट के बाहर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Sep 2019 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 12:21 AM (IST)
बजरंग दल ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला
बजरंग दल ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला

संवाद सहयोगी, अमृतसर

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से बजरंग दल पर आंतकी संगठन आइएसआइएस से पैसे लेने के आरोप के विरोध में बजरंग दल की स्थानीय ईकाई ने हाल गेट के बाहर दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका। बजरंग दल के विभिन्न नेताओं ने कहा कि बजरंग दल के बारे में पूरा देश जनता है कि बजरंग दल एक देशभक्त संगठन है जो कि अपनी स्थापना से है ही सनातन मूल्यों पर पहरा देता आया है। समाज पर कोई भी आपदा एवं संकट के समय पर बजरंग दल सबसे अग्रणी हो कर मानवता कल्याण के कार्य करता है। दिग्विजय सिंह के इस बयान से उनकी हिदू विरोधी मानसिकता एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गई है, जो कि समय-समय पर आतंकियों को सम्मानजनक शब्दों से संबोधित करते आए हैं। पूरा देश जनता है कि इसी दिग्विजय सिंह ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी और हाफिज सईद को हाफिज साहब कह कर संबोधित किया था। अब अपने राजनीतिक करियर को ढलान में जाता देख कर सुर्खियों में बने रहने के लिये हिदुओं के खिलाफ गल्त शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही बजरंग दल द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी दी गई कि अगर कांग्रेस पार्टी इसी तरह दिग्विजय सिंह जैसे गद्दारों का समर्थन करती रही तो देश मे उसका हाल इससे भी बुरा होने वाला है, अपनी हिदू विरोधी मानसिकता के कारण ही आज कांग्रेस पार्टी की दशा दयनीय हो चुकी है। इस अवसर पर विभाग संजोयक बजरंग दल रमन तेजपाल, जिला मंत्री विहिप हरदीप दुग्गल, ओंकार भारती, महानगर संयोजक बजरंग दल अमित अबरोल, अवन वोहरा, विकास बजाज, अमित दिओड़ा, मनीश गुप्ता, संजीव ठाकुर, विनय वशिष्ठ, मयंक गोयल, ऋषि खन्ना, महंत जसविदर, मोहन सिंह, नरिदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी