यूरिया की कमी को लेकर औजला ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय खाद व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को सीमावर्ती जिला अमृतसर में यूरिया की कमी को लेकर एक पत्र लिखा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:37 PM (IST)
यूरिया की कमी को लेकर औजला ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
यूरिया की कमी को लेकर औजला ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

संवाद सहयोगी, अमृतसर : सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय खाद व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को सीमावर्ती जिला अमृतसर में यूरिया की कमी को लेकर एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने यूरिया की कमी के कारण किसानों को पेश आ रही मुश्किलों से अवगत करवाते हुए इस कमी को दूर करने की मांग की है।

औजला ने केंद्रीय मंत्री को कहा कि 1121 की जगह पर किसानों ने इस बार परमल 121, 126 लगाने को पहल दी है। इस कारण यूरिया की कमी हो गई है। इसके अलावा बारिश कम होने के कारण भी यह कमी महसूस हो रही है। धान लगाने की प्रक्रिया भी किसानों की ओर से ठीक ढंग से नहीं अपनाई गई। इस कारण यूरिया की अधिक मात्रा की जरूरत महसूस हो रही है। अमृतसर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अधिकतर लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। यदि किसान की फसल यूरिया की कमी के कारण खराब होती है तो इससे जहां किसान आर्थिक मंदी का शिकार होगा वहीं धान की भी देश में कमी आ सकती है। औजला ने केंद्रीय मत्री से मांग की अमृतसर के लिए फुल रैक गाड़ियां भेजी जाएं।

chat bot
आपका साथी