'बाहरी' यूनियन नेताओं के निगम परिसर में आने पर लगे रोक

अमृतसर सफाई सेवक आल इम्पलाइज यूनियन प्रधान विशाल गिल व उनके यूनियन नेताओं पर सेहत अधिकारी डॉ. अजय कवर ने अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:41 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:41 AM (IST)
'बाहरी' यूनियन नेताओं के निगम परिसर में आने पर लगे रोक
'बाहरी' यूनियन नेताओं के निगम परिसर में आने पर लगे रोक

—10 दिसंबर को सफाई सेवकों के तबादलों से बिफरे मुलाजिमों ने किया था सेहत अधिकारी का घेराव।

—अभद्र व्यवहार करने वाले गिल पर दर्ज करवाएंगे एफआइआर, नारेबाजी करने वालों को शोकॉज जारी होगा : कमिश्नर

फोटो : 48

जागरण संवाददाता, अमृतसर

सफाई सेवक आल इम्पलाइज यूनियन प्रधान विशाल गिल व उनके यूनियन नेताओं पर सेहत अधिकारी डॉ. अजय कवर ने अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए थे। उन्होंने 10 जनवरी को इसे लेकर कमिश्नर को पत्र लिखते हुए कार्रवाई की मांग भी की थी। सेहत अधिकारी के दु‌र्व्यवहार से बिफर सेहत विभाग के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, सेनेटरी इंस्पेक्टर आज कमिश्नर सोनाली गिरि से मिले और उन्होंने उनसे मांग की कि निगम परिसर में बाहरी यूनियन नेताओं के आने पर पूर्ण रोक लगे। यह लोग निगम का माहौल खराब कर रहे हैं।

सेहत अधिकारी डॉ. अजय कंवर के अलावा चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरबंस ¨सह, जेपी बब्बर, मलकीयत ¨सह खैहरा, सरबजीत ¨सह, साहिल मल्होत्रा राकेश मरवाहा, अमर ¨सह, विजय गिल, मंगत राम, हर¨जदर ¨सह भराड़ीवाल, सुपरिंटेंडेट अनिल अरोड़ा, जनरल सुपरिंटेंडेट सुनील भाटिया, सुपरिंटेंडेट जस¨वदर ¨सह, सुपरिटेंडेट जन्म-मौत विभाग धर्मेंद्रजीत ¨सह आज दोपहर कार्यालय के पास पहुंचे। डॉ. कंवर ने कहा कि सफाई सेवक ऑल इंप्लॉयज यूनियन के प्रधान विशाल गिल ने उनके साथ निगम परिसर में दु‌र्व्यवहार किया। कमिश्नर ने कहा कि निगम यूनियन के प्रधान विशाल गिल के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसके साथ सेहत अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले निगम कर्मचारियों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया जाएगा। सेहत अधिकारी से दु‌र्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

सेनेटरी इंस्पेक्टर यूनियन के प्रधान अमर ¨सह ने कहा कि शहर की साफ सफाई को सुनिश्चित बनाने में सेहत विभाग सेहत अधिकारी के नेतृत्व में प्रयासरत है। ऐसे में निजी फायदे के लिए सेहत अधिकारी का विरोध व उनके साथ दु‌र्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेहत विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी सेहत अधिकारी के साथ हैं। इसलिए दोषियों पर बनती कार्रवाई की जाए। सेहत विभाग के घपलों की खोलेंगे पोल : गिल

यूनियन के प्रधान विशाल गिल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा मुलाजिमों से धक्केशाही की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेहत विभाग में चल रहे घपलों की वजह जल्द पोल खोलेंगे। वह किसी कार्रवाई से डरते नहीं है। मुलाजिम व पूरा समाज उनके साथ है। यदि उनके खिलाफ किसी प्रकार की पुलिस शिकायत दर्ज होती है तो वह भी मोर्चा खोलने में देरी नहीं लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी