पार्षद गुरदीप हत्याकांड में मस्ती गैंग का गुर्गा ¨रका प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

अमृतसर कुख्यात मस्ती गैंग के खतरनाक गुर्गे अमनप्रीत ¨सह उर्फ ¨रका को डी डिवीजन थाने की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:46 AM (IST)
पार्षद गुरदीप हत्याकांड में मस्ती गैंग 
का गुर्गा ¨रका प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
पार्षद गुरदीप हत्याकांड में मस्ती गैंग का गुर्गा ¨रका प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर

कुख्यात मस्ती गैंग के खतरनाक गुर्गे अमनप्रीत ¨सह उर्फ ¨रका को डी डिवीजन थाने की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। न्यायाधीश गौरव गुप्ता की कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुरदीप ¨सह हत्याकांड के बारे में जानकारियां एकत्र करेगी। पता लगाया जाएगा पार्षद गुरदीप की हत्या के बाद मस्ती और उसका गिरोह किस जगह पर भूमिगत हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक 17 नवंबर की रात सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर व¨वदर महाजन को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पहले गुरु बाजार में प्रेम कुमार जवेलर्स की शोरूम पर 3.20 करोड़ के गहने लूटने वाले मस्ती गैंग के गुर्गा अमनप्रीत ¨सह उर्फ ¨रका अपने एक अन्य साथी के साथ अमृतसर में पहुंच चुका है। बताया जा रहा था कि ¨रका दीवाली से एक रात पहले गुरु बाजार में फिर किसी दुकानदार को अपना निशाना बनाने वाला है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस्लामाबाद इलाके में ¨रका को घेर लिया था। ¨रका ने पुलिस हिरासत से भागने के लिए इंस्पेक्टर व¨वदर महाजन पर कई फायर किए। गोलियां सीआईए इंचार्ज की इनोवा पर लगी थी। जवाबी फाय¨रग में ¨रका गोली लगने से जख्मी हो गया था। इसके बाद पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सीआईए स्टाफ ने ¨रका को जेल भेज दिया था। अब डी डिवीजन थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ¨रका पार्षद गुरदीप ¨सह हत्याकांड में भी शामिल था। इसी आधार पर डी डिवीजन थाने की पुलिस ने आरोपित ¨रका को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी