जमीनी विवाद को लेकर घर के बाहर चलाई गोलियां

अजनाला जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर के बाहर गोलियां चलाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 11:49 PM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर घर के बाहर चलाई गोलियां
जमीनी विवाद को लेकर घर के बाहर चलाई गोलियां

संवाद सहयोगी, अजनाला

जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर के बाहर गोलियां चलाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमला करने वाले आरोपित फरार बताए जाते हैं।

थाना जंडियाला गुरु के बंडाला के तहत डेढ़ पत्ती निवासी रसाल ¨सह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह शादी समारोह में परिवार सहित भाग लेने गए थे। जहां पर पहले से ही बंडाला निवासी गुरइकबाल ¨सह व गुरदेव ¨सह अपने दो अन्य साथियों सहित मौजूद थे। उक्त लोगों के साथ पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा है। शादी में मामूली तकरार होने के बाद वह परिवार सहित घर लौट आए। रात करीब 9.30 बजे पर गुरइकबाल ¨सह व गुरदेव ¨सह ने दो अज्ञात साथियों सहित रिवाल्वर व 32 बोर बंदूक सहित घर के बाहर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने घर का गेट बंद कर अपनी व परिवार की जान बचाई। शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सब इंस्पेक्टर राम ¨सह ने बताया कि गुरइकबाल ¨सह, गुरदेव ¨सह व दो अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित फरार है।

chat bot
आपका साथी