रेल हादसे के मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ दे सरकार : हनी

अमृतसर क्या कसूर था मेरे बेटे का क्या कसूर था मेरे भाई का। रेल गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:50 AM (IST)
रेल हादसे के मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ दे सरकार : हनी
रेल हादसे के मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ दे सरकार : हनी

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर

क्या कसूर था मेरे बेटे का क्या कसूर था मेरे भाई का। रेल गाड़ी वाले ने गाड़ी नहीं रोकी। उक्त शब्द जौड़ा फाटक में मारे गए मृतकों के परिवारों ने वरिष्ठ भाजपा नेता राजिन्द्र मोहन ¨सह छीना व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश हनी को कहे। वह मृतकों के परिवारों को मिलने उनके घरों में पहुचे थे। इस मौके पर राजिन्द्र मोहन ¨सह छीना नें कहा कि हादसे का आरोपित कोई भी हो उसे बख्शा नही जाना चाहिए। पीड़ित परिवारों को दिलासा देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को सरकार एक करोड़ रुपए की राशि दे। उन्होंने इस जघन्य कांड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

chat bot
आपका साथी