हमेशा याद रहेंगे एयर मार्शल अर्जन ¨सह : प्रो. चावला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब की पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि आज हर ¨हद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Sep 2017 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 18 Sep 2017 07:48 PM (IST)
हमेशा याद रहेंगे एयर मार्शल अर्जन ¨सह : प्रो. चावला
हमेशा याद रहेंगे एयर मार्शल अर्जन ¨सह : प्रो. चावला

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब की पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा कि आज हर ¨हदुस्तानी श्रद्धा के साथ यह याद कर रहा है कि 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के बाद ¨हदुस्तान को विजय दिलवाने वाले वीर अर्जन ¨सह ने भारत माता की अविस्मरणीय सेवा की। कृतज्ञ राष्ट्रवासी अपने इस महान योद्धा को अंतिम विदाई के समय भारी मन से प्रणाम कर रहे हैं और यह लगातार याद आ रहा है कि जब अर्जन ¨सह विजय के पश्चात अमृतसर में आए थे, तो कैसे उनका स्कूलों के बच्चों ने भव्य स्वागत किया। उन्हें रक्षासूत्र मौली बांधी। नारियल माला से उनका अभिनंदन किया और तब एक गीत गाया था। देश इस बहादुर को युगों-युगों तक याद रखेगा।

chat bot
आपका साथी