शहर में निगम कर्मी व गांवों में आशा वर्कर कर रहीं जागरूक : डीसी

। पंजाब को कोरोना मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:12 AM (IST)
शहर में निगम कर्मी व गांवों में आशा 
वर्कर कर रहीं जागरूक : डीसी
शहर में निगम कर्मी व गांवों में आशा वर्कर कर रहीं जागरूक : डीसी

जागरण संवाददाता, अमृतसर

पंजाब को कोरोना मुक्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन फतेह का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। शहर में नगर निगम तो गांवों में आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 के खतरे से आगाह कर रही हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने दी।

डीसी ढिल्लों ने बताया कि शहर के 85 वार्डों में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मिशन फतेह का संदेश लोगों को दे रहे हैं। जबकि गांवों में यह जिम्मेदारी सेहत विभाग की आशा वर्कर निभा रहीं हैं। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की कि यह मिशन उनके सहयोग से ही सफल हो सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें। जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य पहनें और शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। ऐसा करने से हम 80 फीसदी इस महामारी से बच सकते हैं।

chat bot
आपका साथी