पीए सर्बदयाल का साला गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Fri, 05 Oct 2012 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2012 11:05 PM (IST)
पीए सर्बदयाल का साला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर

ग्रांट घोटाले के आरोपी पीए सर्बदयाल सिंह के साले हरजीत सिंह के घर में शुक्रवार को विजिलेंस विभाग ने छापामारी कर दस लाख रुपये की राशि के 12 चेक और बरामद किए। विजिलेंस विभाग ने 25 जून को दर्ज एफआईआर में हरजीत सिंह का नाम भी शामिल किया था।

शुक्रवार सुबह विजिलेंस विभाग ने शहीद ऊधम सिंह नगर में हरजीत सिंह के आवास पर छापामारी की। विजिलेंस को घर से 12 चेक मिले। विजिलेंस के अनुसार हरजीत सिंह सर्बदयाल सिंह के पीए के रूप में काम करता था। सर्बदयाल के घोटाले में हरजीत भी शामिल था। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरजीत सिंह ने यह चेक इसलिए अपने पास रखे थे कि वह जिस व्यक्ति के नाम पर चेक है, उसी नाम के दूसरे व्यक्ति को ढूंढ कर राशि कैश करवा सके।

विजिलेंस विभाग ने हरजीत की गिरफ्तारी के बाद सर्बदयाल पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। घोटाले में अब तक एक बीडीपीओ, तीन सरपंच व एक पंच को गिरफ्तार किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी