151238 बच्चों के लिए लगाए 642 पोलियो बूथ, 55.24 फीसदी टारगेट अचीव

151238 ब'चों के लिए लगाए 642 पोलियो बूथ, 55.24 फीसदी टारगेट अचीव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 11:08 AM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 11:08 AM (IST)
151238 बच्चों के लिए लगाए 642 पोलियो बूथ, 55.24 फीसदी टारगेट अचीव
151238 बच्चों के लिए लगाए 642 पोलियो बूथ, 55.24 फीसदी टारगेट अचीव

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन

पल्स पोलियो अभियान के तहत सेहत विभाग ने तरनतारन में 624 बूथ लगाकर बच्चों को पोलियोरोधीबूंदें पिलाई। इस मुहिम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह किया। उन्होंने बताया कि जिले में 5 साल तक के 151238 बच्चे हैं। उन्हें दवा पिलाने के लिए 624 फिक्स बूथ लगाए और 48 मोबाइल टीमें व 31 ट्रांजिट टीमें तैनात की गई हैं। इस मुहिम के तहत 145 सुपरवाइजर व 2694 वेक्सीनेटर हैं। जिले में जो बच्चे रविवार को पोलियो बूंदें नहीं पी पाए है, उन्हें सोमवार व मंगलवार को 1248 टीमें घर-घर जाकर बूंदें पिलाएंगी। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. किरणजीत कौर, एसएमओ डॉ. निर्मल सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केडी सिंह औलख, डॉ. राणा रणबीर सिंह, मास मीडिया अधिकारी गुरिंदर कौर, सुखवंत सिंह बागड़िया, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, गुरवेल चंद, गुरदेव सिंह ढिल्लों, परमजीत कौर, हरसिमरत सिंह, कुलविंदर सिंह लवली, मास्टर सुखवंत सिंह धामी, स्वर्ण सिंह छाबड़ा, बलराज सिंह चावला, स्वर्ण सिंह अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत तरनतारन जिले में 5 वर्ष तक के के 83540 बच्चों (55.24 प्रतिशत) को पोलियो बूंदे पिलाई गई हैं।

chat bot
आपका साथी