राज्य में 39 लैब में अब तक 44708 लोगों के डेंगू टेस्ट हुए: सोनी

इस साल बेमौसमी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर पानी के इकट्ठा होने से डेंगू मच्छरों के प्रजनन में विस्तार हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:15 PM (IST)
राज्य में 39 लैब में अब तक 44708 लोगों के डेंगू टेस्ट हुए: सोनी
राज्य में 39 लैब में अब तक 44708 लोगों के डेंगू टेस्ट हुए: सोनी

जासं, अमृतसर: इस साल बेमौसमी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर पानी के इकट्ठा होने से डेंगू मच्छरों के प्रजनन में विस्तार हुआ है। पंजाब सरकार की तरफ से डेंगू से निपटने के लिए राज्य भर की 39 टेस्टिंग लैब में अब तक 44708 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 17837 डेंगू केस पाजिटिव पाए गए हैं।

यह जानकारी उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में डेंगू के केस आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू के मच्छर को खत्म करने के लिए 700 ब्रीडिग चेकर रखे गए हैं। उनकी तरफ से अब तक शहरी और ग्रामीण इलाकों के घरों में 15 लाख से अधिक घर और 35 लाख कंटेनर चेक किए जा चुके हैं। इनमें लगभग 30 हजार कंटेनरों में डेंगू के मच्छर का लारवा पाया गया, जिसको नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 12 एफ्रेसिस मशीनें काम कर रही हैं। इनके जरिए सिगल डोनर प्लेटलेट गंभीर मरीजों को मिल सकते हैं और इसके अलावा 22 जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों की 39 डेंगू टेस्टिंग लैब में टेस्ट मुफ्त किए जाते हैं। इसके अलावा प्राइवेट लैब को भी डेंगू के टेस्ट करने के रेट सरकार की तरफ से फिक्स किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में डेंगू को फैलने से बचाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर रविवार डेंगू पर वार का नारा दिया गया है, जिसमें लोगों को हर रविवार अपने घरों में पड़े खाली बर्तन, कूलर, गमले, फ्रिजों की डिस्पोजल ट्रे को साफ करने के लिए उत्साहित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी