शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दो नहीं मिले

अमृतसर के कोरोना पॉजिटिव व्‍यक्ति के साथ शताब्‍दी एक्‍सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वाले 39 यात्रियों को क्‍वारंटाइन किया गया है। उसके दो सह यात्रियों का पता नहीं चल सका है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 10:08 AM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 11:23 AM (IST)
शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दो नहीं मिले
शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दो नहीं मिले

अमृतसर, [नितिन धीमान]। कोरोना वायरस संक्रमित 36 वर्षीय व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा पंजाब के 41लोगों को भुगतना पड़ सकता है। 19 मार्च को रात में शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अमृतसर पहुंचे इस शख्स को मालूम था कि उसमें कोरोना के लक्षण हैं। उसके साथ ट्रेन की बोगी में सफर करने वाले 41 यात्रियों में से 39 का पता लगा लिया गया है। इन लोगों को क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। अभी दो यात्रियों का पता नहीं चल सका है।

19 मार्च को शताब्‍दी एक्‍सप्रेस के सी-2 कोच में सवार होकर दिल्ली से अमृतसर पहुंचा था पॉजिटिव मरीज

COVID-19 पॉजिटिव यह व्‍यक्ति इंग्लैंड से दिल्ली पहुंचा और वहां एक होटल में ठहरा था। इसके बाद वह ओला कैब से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद वह नई दिल्‍ली से शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में अमृतसर पहुंचा। नई दिल्‍ली- अमृतसर शताब्दी एक्‍सप्रेस ट्रेन के सी-2 कोच में सवार होकर अमृतसर आए इस शख्स के आसपास जालंधर, लुधियाना, सरहिंद, जालंधर, ब्यास व अमृतसर के कुल 41 लोग सवार थे।

इंग्लैंड से लौटने के बाद दिल्ली के एक होटल में भी रुका था

स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 39 लोगों का पता लगा लिया है और उनको होम क्वारंटाइन किया है। ये सभी लोग अगले 14 दिनों तक अपने घरों में रहेंगे। अन्‍य दो व्यक्ति ब्यास के रहने वाले हैं। इन लोगों ने बुकिंग के समय जो पता दर्ज किया था, उस पर उन्हें ढूंढऩे के लिए रेल विभाग से इनकी तस्वीरें मांगी गई हैं।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन शनिवार देर रात तक इन सभी 41 लोगों का अता-पता ढूंढने में लगा रहा। इसके साथ ही वॉट्सएप के जरिए भी मैसेज सर्कुलेट किया गया कि 19 मार्च को सी-2 कोच पर सवार सभी लोग खुद को आइसोलेट कर लें। यदि किसी को खांसी-जुकाम है तो वह स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। इन्हें ढूंढ़कर इनके संपर्क नंबरों पर फोन कर जानकारी दी। इनमें 28 लोग तो अमृतसर के ही हैं।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल के अनुसार यह बहुत मुश्किल काम था, लेकिन सभी को ढूंढऩा भी जरूरी था। फिलहाल सभी लोगों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। ब्यास के रहने वाले दो लोगों के विषय में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

टीटीई सहित चार कर्मचारियों को भी किया होम क्वारंटाइन

शताब्दी के सी-2 कोच में सवार टीटीई, खाना सर्व करने वाले तीन कर्मचारियों को भी होम क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: COVID-19 पॉजिटिव मरीज ने बढ़ाई टेंशन, जिस शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में आया उसके 41 यात्रियों की तलाश

 पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: पंजाब और चंडीगढ़ में 31 तक Lock down, आवश्‍यक सेवाओं को छूट, लोगों से घरों में रहने को कहा

यह भी पढे़ें: coronavirus: पंजाब के बाद हरियाणा के सात जिलों में भी 31 तक Lockdown, छह IAS करेंगे निेगरानी

chat bot
आपका साथी