लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भाई बहन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अमृतसर : 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने ब

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 09:17 PM (IST)
लड़की से दुष्कर्म के आरोप में भाई बहन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अमृतसर : 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने बहन-भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका सर्बजीत नामक एक महिला के घर वर्षो से आना जाना है। उसके साथ उसकी 13 साल की बेटी भी आती जाती थी। सर्बजीत कौर के भाई राजू ने उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इस काम में सर्बजीत कौर भी उसका साथ देती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी