व्यापारियों को आर्थिक संकट से निकालने को हाई पावर कमेटी बने : जैन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृत लाल जैन ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रक

By Edited By: Publish:Tue, 03 May 2016 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 08:14 PM (IST)
व्यापारियों को आर्थिक संकट से निकालने को हाई पावर कमेटी बने : जैन

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृत लाल जैन ने मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल से मांग की है कि जैसे उन्होंने कृषि को उबारने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। उसी तरह व्यापारियों को आर्थिक संकट से निकालने व उद्योगों को उभारने के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया जाए।

उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा के नौ वर्ष के शासनकाल में पंजाब में बीस हजार उद्योग बंद हो गए हैं। बड़े-बड़े व्यापारी घराने पलायन कर गए हैं। कपड़ा, हौजरी, रेडीमेड उद्योग, धागा उद्योग, मंडी गोबिंदगढ़ का लोहा उद्योग, जालंधर का खेल उद्योग, नट बोल्ट, सैकड़ों लोहे की भट्ठियां, शैलर उद्योग, पठानकोट का बजरी उद्योग भारी संकट में है।

व्यापारियों व कारखानेदार कर्ज के बोझ में खत्म हो रहे हैं। 450 करोड़ के वैट रिफंड कर व कराधान विभाग दे नहीं रहा है। टेक्सटाइल के नए कारखाने 2003 बार्डर एरिया स्कीम में कारखाने का बनता 11.75 करोड़ पंजाब सरकार दे नहीं रही है। सी फार्म को ऑनलाइन करने का वादा एक साल से लटक रहा है। बिजली के रेट सारे उत्तर भारत में सर्वाधिक हैं। बाहर से आकर नए कारखाने लगाने वालों को बिजली 4.99 प्रति यूनिट देने का पंजाब सरकार आश्वासन दे रही है। लेकिन पहले लगे कारखानों को आठ रुपये यूनिट बिजली दे रही है। यह हालत कैसे बने। पंजाब का उद्योग बर्बादी से कैसे बच पाएगा। आर्थिक संकट से कैसे उभारा जा सकता है। नए उद्योग कैसे आए, पुराने उद्योगों को अपने पांवों पर कैसे खड़ा किया जाए। पंजाब के बने माल दूसरे प्रांतों में कैसे बिके, इन सब पर विचार विमर्श करने के लिए एक उच्च स्तरीय आर्थिक मामलों के माहिरों व व्यापार उद्योग से जुड़े निष्पक्ष लोगों की कमेटी गठित की जाए और पंजाब प्रदेश के उद्योग व व्यापार को बचाया जाए।

chat bot
आपका साथी