छेड़छाड़ से थी आहत, आत्महत्या का कया प्रयास

जागरण संवाददाता, अमृतसर : तरनतारन रोड स्थित इलाका कोट मित्त सिंह में महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छ

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 12:59 AM (IST)
छेड़छाड़ से थी आहत, आत्महत्या का कया प्रयास

जागरण संवाददाता, अमृतसर : तरनतारन रोड स्थित इलाका कोट मित्त सिंह में महिला के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। इसी घटना से आहत होकर रविवार शाम महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी की चलते महिला की जान बच गई है। पुलिस ने चार आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गली नंबर तीन कोट मित्त सिंह रोड निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर ही मनियारी का सामान बेचती है। कोट खालसा में रहने वाला जज, गोलू, विक्की और एक अन्य युवक 26 अगस्त को उनके पास आए। उनके साथ अश्लील हरकतें की। उन्होंने विरोध किया। आरोपियों ने उन्हें धमकियां दी। इतने में उनका पति मौके पर आ गया। उनके पति ने भी आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके पति को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें धमकियां देते हुए फरार हो गए। 30 अगस्त को आरोपी फिर से आए और 26 अगस्त की घटना को लेकर उसका मजाक उड़ाया। आहत होकर उसने घर में पड़ी फिनायल निगल ली। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना सुल्तानविंड पुलिस चौकी कोट मित्त सिंह के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद लोगों की मदद से महिला को गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया। परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस वालों ने खुद इलाज के लिए पैसे जमा करवाए। इस समय महिला की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

chat bot
आपका साथी