चुनाव में युवा बिग्रेड की होगी अहम भूमिका : गुप्ता

जागरण संवाददाता, तरनतारन : देश में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने में युवाओं की अहम भूमिका ह

By Edited By: Publish:Mon, 26 Jan 2015 02:10 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jan 2015 02:10 AM (IST)
चुनाव में युवा बिग्रेड की होगी अहम भूमिका : गुप्ता

जागरण संवाददाता, तरनतारन : देश में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। युवा शक्ति ही हमारे देश का गौरव है, क्योंकि युवाओं की दूरदर्शी सोच से अच्छी सरकार बनी है। यह कहना है भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता का।

पुरानी अनाज मंडी तरनतारन में पार्टी नेताओं की बैठक में मोहित गुप्ता ने कहा कि नगर कौंसिल के चुनाव में युवा बिग्रेड आगे आकर अपनी दूरदर्शी सोच से पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात एक कर रहे है। अकालियों के गढ़ में सेंध लगाकर युवा बिग्रेड लोगों के साथ अपना संपर्क बना रहे हैं। मौके पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह पड्डा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, हरमन कंबोज, सविंदर सिंह मल्ली, सतीश भनोट, संजीव तेजपाल, प्रदीप जोशी, भूपिंदर सिंह पड्डा, परम अरोड़ा, सतपाल शर्मा, बलवंत सिंह बंत, शिवा पहलवान, एडवोकेट सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह सूद, पारस, विनीत शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी