चुग ने स्कूल को दिया एक लाख का चेक

By Edited By: Publish:Wed, 27 Aug 2014 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 27 Aug 2014 06:07 PM (IST)
चुग ने स्कूल को दिया एक लाख का चेक

जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने बुधवार को सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल ईदगाह, नवांकोट में विकास कार्यो के लिए एक लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए चुग ने कहा कि वर्तमान समय में लड़किया लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जहां लड़कों का शिक्षित होना जरूरी है, वहीं लड़कियों का भी। चुग ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की तरफ से स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए ग्रांटें दी जा रही हैं।

इस अवसर पर प्रदीप सरीन, दविन्द्र हीरा, चन्द्रशेखर शर्मा, राजेश मेहता, दीपक मखीजा, विजय कुमार, वरिन्दर सहदेव, जतिन्दर पप्पी, विकास, मुकेश विक्की, नरेन्द्र गोल्डी, करनैल सिंह कैला, दीपक, राजेश महाजन, विशाल, राजेश महाजन, मनु डैमगंज, चिमन लाल अरोड़ा, कालेशाह आरेवाले आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी