पुरुलिया में पुलिस फायरिंग, दो भाजपाइयों की मौत

बोर्ड गठन को लेकर भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में दो भाजपा समर्थकों की मौत हो गई।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 08:24 AM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 08:48 AM (IST)
पुरुलिया में पुलिस फायरिंग, दो भाजपाइयों की मौत
पुरुलिया में पुलिस फायरिंग, दो भाजपाइयों की मौत

पुरुलिया (जागरण संवाददाता)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र की घाघरा पंचायत में बोर्ड गठन को लेकर भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष में दो भाजपा समर्थकों की मौत हो गई। वहीं तीन भाजपाई गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने फायरिंग की बात स्वीकार की है। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष विद्यासागर चक्रवर्ती ने कहा कि घाघरा पंचायत में भाजपा का जीत हुई है। इसे जानते हुए भी पुलिस ने भाजपा समर्थकों के ऊपर गोली चला दी। इससे भाजपा समर्थक 51 वर्षीय दामोदर मंडल और 25 वर्ष के निरंजन गोप की मौत हो गई। दोनों घाघरा के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस फायरिंग में घायल भाजपा समर्थक विभूति मंडल, रवि कुम्भकार व गुरुपद को पुरुलिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक आकाश माघारिया के अनुसार, भाजपा समर्थकों ने पुलिस पर अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति जब और बिगड़ने लगी तो पुलिस ने दो राउंड आसमानी फायरिंग की।

एसपी ने कहा कि पुलिस की गोली से किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने किसी की मौत के आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया सदर अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

chat bot
आपका साथी