मोदी कैबिनेट में इस दिन फेरबदल की उम्मीद, भाजपा सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा गया

पिछले महीने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। पीएम मोदी ने खुद मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

By TilakrajEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 03:03 PM (IST)
मोदी कैबिनेट में इस दिन फेरबदल की उम्मीद, भाजपा सांसदों को दिल्ली पहुंचने को कहा गया
पार्टी या सरकार की ओर से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पुष्टि नहीं की गई है

नई दिल्ली, एएनआइ/आइएएनएस। केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में जोर-शोर के बीच, नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल हो सकता है। सूत्रों का कहा कि मंत्रिमंडल में इस हफ्ते ही फेरबदल होने की संभावना है। 8 जुलाई को मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है और भाजपा सांसदों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने को कहा गया है।

हालांकि, पार्टी या सरकार की ओर से कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जो हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं, मंगलवार शाम को नई दिल्ली लौटेंगे। जे. पी. नड्डा हिमाचल प्रदेश अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वह किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री शाम को वरिष्ठ मंत्रियों और पार्टी प्रमुख नड्डा के साथ बैठक करने की संभावना है, लेकिन बैठक को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने दावा किया कि पार्टी के कई नेताओं को दिल्ली पहुंचने के लिए फोन किया गया था, जिनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी के निर्देश के बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सूत्रों दावा कर रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के इंदौर में यात्रा कर रहे थे, जिसे कम कर दिया है और शाम को वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। कयासों के बीच, दिवंगत रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह नए 'कुर्ते' के लिए कपड़े खरीदते नजर आ रहे हैं, जिसे वह शपथ ग्रहण समारोह में पहन सकते हैं।

हालांकि, भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे कोई फोन नहीं आया, लेकिन सुना है कि सांसदों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। भाजपा के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि गठबंधन सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के नेता आर.सी.पी. सिंह और राजीव रंजन 'लल्लन' को भी दिल्ली पहुंच के लिए बोला गया हैं।

पिछले महीने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। पीएम मोदी ने खुद मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिन मंत्रियों की आयु 70 साल से ऊपर है उन्‍हें ही अन्‍य जिम्‍मेदारी देने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो गहलोत की आयु लगभग 73 वर्ष है। मंत्रिमंडल को नया रूप देने के लिए युवा चेहरों को शामिल किया जा सकता हैं।

chat bot
आपका साथी