सीतारमण ने युवाओं से किया संगठित भारत बनाने का अह्वान, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

चेन्‍नई में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने सरदार पटेल जैसी देश की महान शख्सियतों का दरकिनार कर दिया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 10:26 AM (IST)
सीतारमण ने युवाओं से किया संगठित भारत बनाने का अह्वान, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
सीतारमण ने युवाओं से किया संगठित भारत बनाने का अह्वान, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
चेन्‍नई, एएनआइ। सरदार वल्‍लभभाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की युवा पीढ़ी को एक संगठित भारत के निर्माण करने का अह्वान किया। साथ ही इस मौका पर रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर देश की महान शख्सियतों को दरकिनार करने का आरोप लगाया।

चेन्‍नई में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम के दौरान सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने सरदार पटेल जैसी देश की महान शख्सियतों का दरकिनार कर दिया। उन्‍होंने कहा कि यह पहली बार है, जब पूरा देश सरदार पटेल की जयंती मना रहा है। वह ऐसी शख्सियत थे, जिन्‍होंने अलग-अलग रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया।

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर तमिलनाडु के लगभग सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कई संस्‍थाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की 182 मीटर प्रतिमा का उद्घाटन किया। यह विश्‍व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

chat bot
आपका साथी