Ayodhya Rammandir: शिवराज सिंह चौहान बोले, भूमिपूजन की पूर्व संध्या को घरों पर जलाएं दीपमालाएं

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से पहले मध्य प्रदेश में चार अगस्त मंगलवार की रात को घरों में दीपमालाएं और बिजली के बल्ब की लड़ि‍यां जलाई जाएंगी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:15 AM (IST)
Ayodhya Rammandir: शिवराज सिंह चौहान बोले, भूमिपूजन की पूर्व संध्या को घरों पर जलाएं दीपमालाएं
Ayodhya Rammandir: शिवराज सिंह चौहान बोले, भूमिपूजन की पूर्व संध्या को घरों पर जलाएं दीपमालाएं

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास से पहले मध्य प्रदेश में चार अगस्त मंगलवार की रात को घरों में दीपमालाएं और बिजली के बल्ब की लड़ि‍यां जलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर प्रदेशवासियों से अपील की है। साथ ही कहा कि हम प्रत्यक्ष रूप से अयोध्या नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर पर रहकर भगवान राम की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें। ओरछा का प्रसिद्ध रामराजा का मंदिर चार और पांच अगस्त को विशेष रूप से सजाया जाएगा। विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। 

घर पर रहकर ही दीपोत्सव मनाएं

मुख्यमंत्री ने ओरछावासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण न हो इसलिए सभी घर पर रहकर ही दीपोत्सव मनाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ट्वीट कर के कहा, 'हम पर प्रभु श्रीराम की असीम कृपा है। राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, भगवान हैं और भारत की पहचान हैं। मैं और देश-प्रदेश की जनता पांच अगस्त की उस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए असंख्य लोगों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने भगवान राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण प्रारंभ हो रहा है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। मंदिर निर्माण के साथ ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य आएगा।'

कांग्रेस कार्यकर्ता कल करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

उधर, कांग्रेस के कार्यकर्ता चार अगस्त को प्रदेशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को इसकी घोषणा की थी। कमल नाथ अपने भोपाल स्थित सरकारी निवास में पाठ करेंगे।

chat bot
आपका साथी