मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

दो बाइक सवार हमलावरों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 23 Apr 2018 08:03 AM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 08:03 AM (IST)
मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या
मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

मुंबई (प्रेट्र)। मुंबई के उपनगर कांदिवली में रविवार रात दो बाइक सवार हमलावरों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी।

कुरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर उदय कुमार राजशिरके ने बताया कि हमलावरों ने गोकुल नगर क्षेत्र के उपशाखा प्रमुख सचिन सावंत (40) पर रात करीब आठ बजे उस वक्त हमला किया जब वह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार को रोका और चार राउंड फायरिंग की। सचिन सावंत को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी विक्रम देशमाने का कहना है कि अभी यह साफ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना में और कितने लोग शामिल थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

बता दें कि सचिन सावंत पर इससे पहले भी साल 2009 में जानलेवा हमला हुआ था। कुछ लोगों ने उनपर गोली चलाई थी। पुलिस इस केस में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वहीं जनवरी में शिवसेना के पार्षद अशोक सावंत पर भी इसी कांदिवली में हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी