दुर्घटनाग्रस्त AN-32 पर बोले राजनाथ सिंह, विमान के संचालन में कोई समस्या नहीं

सदन में राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि यह विमान उड़ने में पूरी तरह सक्षम है और इसके संचालन को लेकर समस्या नहीं है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2019 06:01 PM (IST)
दुर्घटनाग्रस्त AN-32 पर बोले राजनाथ सिंह, विमान के संचालन में कोई समस्या नहीं
दुर्घटनाग्रस्त AN-32 पर बोले राजनाथ सिंह, विमान के संचालन में कोई समस्या नहीं

नई दिल्ली, पीटीआइ। AN-32 विमान क्रैश मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सदन में जानकारी साझा करते हुए 13 कर्मियों के मौत की पुष्टि की है। विमान दुर्घटना के बाद सवालों के घेरे में आये वायु सेना के मालवाहक विमान AN-32 को लेकर उठाये जा रहे सवालों पर रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह विमान उड़ने में पूरी तरह सक्षम है और इसके संचालन को लेकर समस्या नहीं है।

वहीं रक्षा मंत्री ने विमान दुर्घटना दर कम होने का दावा किया है। आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विमानों की दुर्घटना की दर में कमी आयी है और प्रति 10 हजार घंटे की उड़ान में 1992 में यह दर 1.4 फीसद से कम होकर 0.33 फीसद रह गयी।

रक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 52 AN-32 विमानों में आधुनिक बदलाव कर उन्हें उन्नत बनाया गया है। कुछ अन्य विमानों में ये बदलाव अभी नहीं किये जा सके हैं। यह कहना सही नहीं है कि वे उड़ने में सक्षम नहीं हैं।

सदन में पश्नकाल के दौरान राजनाथ सिंह ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही स्पष्ट कर दिया कि विमान के साथ कोई समस्या नहीं थी। उन्होंने सदन को बताया कि AN -32 विमान दुर्घटना में कुल 13 लोगों की जान चली गई। सभी के शवों को बरामद कर उनके परिजनों के पास भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी