संघ-भाजपा के करीबी के यूपीएससी अध्यक्ष बनाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Raised Questions कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संघ-भाजपा के करीबी माने जाने वाले मनोज सोनी को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान और संस्थाओं को तहस-नहस किया जा रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Apr 2022 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Apr 2022 08:22 PM (IST)
संघ-भाजपा के करीबी के यूपीएससी अध्यक्ष बनाने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। शैक्षणिक संस्थाओं में आरएसएस-भाजपा के कब्जे का लंबे समय से मुद्दा उठाती रही कांग्रेस ने अब देश की शीर्ष नौकरशाही का चयन करने वाली संस्था संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के भगवाकरण का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संघ-भाजपा के करीबी माने जाने वाले मनोज सोनी को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान और संस्थाओं को तहस-नहस किया जा रहा है।

कहा, संविधान और संस्थाओं को किया जा रहा तहस-नहस

यूपीएससी के नए अध्यक्ष के भाजपा-संघ से नजदीकी रिश्ते होने की खबर के आधार पर राहुल ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा और यूपीएससी को यूनियन प्रचारक संघ कमीशन करार दिया। साथ ही सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक-एक कर संस्थाओं को बर्बाद कर देश के संविधान को ध्वस्त किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति से लेकर पाठ्यक्रमों में बदलाव की सरकार की नीतियों पर कांग्रेस पहले से ही सवाल उठाती आ रही है।

मनोज सोनी को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने पर उठाए सवाल

यूपीएससी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राहुल गांधी की चिंता को जायज ठहराते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा सरकार में हमारे संस्थानों के निष्पक्ष रहे स्वरूप को खत्म ही नहीं किया जा रहा बल्कि, इनमें निरंतर गिरावट आती जा रही है। देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी संस्था में इस तरह का क्षरण हमारे युवाओं और राष्ट्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

chat bot
आपका साथी