लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों पर कांग्रेस का दांव, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा एलान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो महिलाओं के लिए 50 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित करेंगी । राहुल गांधी ने कहा कि क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है ? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा में महिलाओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत नहीं है ? यदि हां तो सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों है ।

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash Publish:Fri, 29 Mar 2024 03:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 03:58 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों पर कांग्रेस का दांव, राहुल गांधी ने किया ये बड़ा एलान
लोकसभा चुनाव से पहले महिला वोटरों पर कांग्रेस का दांव (Image: ANI)

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो महिलाओं के लिए 50 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित करेंगी। राहुल गांधी ने कहा कि शक्तिशाली महिलाएं देश की नियति बदल देंगी।

पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने पूछा कि आज भी तीन में से केवल एक महिला कार्यरत है और 10 सरकारी नौकरियों में केवल एक महिला क्यों है। इसलिए, कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी चाहिए।

सिस्टम में महिलाओं की हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?

राहुल गांधी ने कहा 'क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा में महिलाओं की उपस्थिति 50 प्रतिशत नहीं है? यदि हां, तो सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों है। राहुल गांधी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा 'कांग्रेस चाहती है, आधी आबादी पूरा हक, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश चलाने वाली सरकार में महिलाओं का समान योगदान होगा।'

महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के भी पक्ष में कांग्रेस

गांधी ने कहा कि हम संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने के भी पक्ष में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित आय, भविष्य, स्थिरता और आत्म-सम्मान वाली महिलाएं वास्तव में समाज की ताकत बनेंगी। वायनाड सांसद ने कहा कि 50 फीसदी सरकारी पदों पर महिलाओं के होने से देश की हर महिला को ताकत मिलेगी और शक्तिशाली महिलाएं भारत की किस्मत बदल देंगी।

यह भी पढ़ें: 'वास्तव में बेहद दुखद कि कांग्रेस के बेहद करीबी लोग...' CJI को 600 वकीलों की चिट्ठी पर क्या बोले बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद

यह भी पढ़ें: 'Wow मोदी जी', नमो एप देख कैसे चौंके बिल गेट्स; PM Modi के साथ की खास बातचीत

chat bot
आपका साथी