Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के लातूर के उदगीर में प्रियंका गांधी की रैली, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नौकरियों और महंगाई को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। महाराष्ट्र में विधायक खरीदे जा रहे हैंसरकारें गिराई जा रही हैं और पार्टियों को विभाजित किया जा रहा है। उन्होंने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें मंहंगाई मैन कहा।

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash Publish:Sat, 27 Apr 2024 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2024 09:11 PM (IST)
Lok Sabha Election: महाराष्ट्र के लातूर के उदगीर में प्रियंका गांधी की रैली, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
भाजपा सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला (Image: ANI)

HighLights

  • कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा सत्ता में वापस आने पर संविधान बदल देगी
  • मोदी सरकार में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा प्रियंका
  • लातूर जिले के उदगीर में प्रियंका का संबोधन

पीटीआई, लातूर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नौकरियों और महंगाई को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है।

लातूर जिले के उदगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिन्हें पिछले दस वर्षों में नहीं भरा सका है। पिछले दस वर्षों में लोगों की कठिनाइयां और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कृषि उपकरण पर जीएसटी लगाया गया है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसे खत्म किया जाएगा।

लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा

प्रियंका ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। महाराष्ट्र में विधायक खरीदे जा रहे हैं, सरकारें गिराई जा रही हैं और पार्टियों को विभाजित किया जा रहा है। गुजरात के धरमपुर में एक रैली में प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इन्कार की मुद्रा में हो, लेकिन सत्ता में लौटने पर वह संविधान बदल देगा।

प्रियंका ने कहा कि महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'मंहंगाई मैन' कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता पीएम मोदी को एक बहुत ही शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में पेश करते हैं और कहते हैं कि वह चुटकी बजाकर रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवा सकते हैं। तो फिर वह इस तरह गरीबी को क्यों नहीं हटा पा रहे।

'भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है'

वहीं, वलसाड में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। जो संस्थाएं लोगों के अधिकारों की रक्षा करती हैं, उन्हें कमजोर कर दिया गया है, चाहे वह मीडिया ही क्यों न हो। संविधान को दोबारा लिखने पर भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यह एक खतरनाक चलन है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: 'गारंटियों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार विफल', कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने सिद्दरमैया सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा कदम, इन दो नेताओं को छह साल के लिए किया गया निष्कासित

chat bot
आपका साथी