Priyanka Gandhi Vadra: वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा का वार, मोदी सरकार पर लगाया असली मुद्दों से भटकाने का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहे हैं इसलिए वह कुंठित होकर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। प्रियंका ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सुलझाने में विफल रही है।

By Nidhi Avinash Edited By: Nidhi Avinash Publish:Wed, 24 Apr 2024 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 10:30 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra: वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा का वार, मोदी सरकार पर लगाया असली मुद्दों से भटकाने का आरोप
वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा का वार (Image: ANI)

HighLights

  • पीएम मोदी असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे : प्रियंका
  • सरकार महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दे सुलझाने में विफल: प्रियंका
  • भाजपा के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही: प्रियंका

पीटीआई, वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहे हैं, इसलिए वह कुंठित होकर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार

अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड लोकसभा सीट पर उनके लिए चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को प्रियंका ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सुलझाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा करने का अवसर होता है।

प्रियंका का भाजपा पर आरोप

प्रियंका ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भाजपा के दस साल के शासनकाल में बेतहाशा बढ़ गए हैं, लेकिन पीएम मोदी और भाजपा नेता इन समस्याओं का हल नहीं निकालेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोग इस स्तर पर गिर गए हैं कि लोगों से झूठ बोल रहे हैं और उन्हें गुमराह करके डरा रहे हैं। इसीलिए वह हर दिन एक नया मुद्दा उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari Faints: यवतमाल में भाषण देते हुए मंच पर अचानक बेहोश हुए नितिन गडकरी, सेहत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने दिया अपडेट

यह भी पढ़ें: 'अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं....' दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

chat bot
आपका साथी