भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा हुई।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 10 Mar 2020 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 10 Mar 2020 07:56 PM (IST)
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली, एएनआई। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन हुई। बैठक के बाद अभी उम्मीदवारों की सूची सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

बता दें कि राज्यसभा की 55 सीटों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक नामों का ऐलान नहीं किया है। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। राज्यसभा में 17 राज्यों की 55 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने की अलग-अलग तारीखों पर पूरा हो रहा है।

इन राज्यों में खाली हो रही हैं सीटें

महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार, तमिलनाडु की छह, पश्चिम बंगाल की पांच, आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, असम की तीन, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की दो, गुजरात की चार, हरियाणा की दो, हिमाचल की एक, झारखंड की दो, मध्य प्रदेश की तीन, मणिपुर की एक, राजस्थान की तीन और मेघालय की एक राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा।

chat bot
आपका साथी