प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विकास के लिए 'डबल इंजन' की सरकार जरूरी

फेनी नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में सीमा के बीच बहती है। मैत्री सेतु का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम ने किया। इस पर 133 करोड़ रुुपये की लागत आई है। 1.9 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 01:06 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विकास के लिए 'डबल इंजन' की सरकार जरूरी
शेख हसीना ने कहा- मैत्री सेतु का उद्घाटन ऐतिहासिक अवसर!

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने 'मैत्री सेतु' के साथ ही त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उद्घाटन के बाद मोदी ने केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार यानि 'डबल इंजन' सरकार होने के फायदे गिनाए और कहा पिछले तीन वर्षों में आपसी संपर्क से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में त्रिपुरा में जबर्दस्त सुधार देखने को मिला है। पूर्वोत्तर का यह राज्य पिछली सरकारों के 30 वर्ष और पिछले तीन वर्षो की 'डबल इंजन' सरकार के बीच अंतर को महसूस कर रहा है।

पीएम मोदी ने की त्रिपुरा के विकास में मुख्यमंत्री देब की जमकर सराहना 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जहां राज्य के विकास में मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के योगदान की जमकर सराहना की, वहीं बंगाल सहित अन्य विपक्ष शासित राज्यों पर निशाना भी साधा। उन्होंने त्रिपुरा में हवाई अड्डे के लिए तेजी से हो रहे काम, समुद्र के जरिये इंटरनेट सुविधा, रेलवे लाइन पहुंचाने और जलमार्गों का हवाला दिया।

मोदी ने कहा- 'डबल इंजन' की सरकार के ये काम

त्रिपुरा की बहनों-बेटियों को सशक्त करने में मदद कर रहे हैं। त्रिपुरा में पीएम किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ किसानों और गरीब परिवारों को मिल रहा है। जहां 'डबल इंजन' की सरकार नहीं है, आपके प़़डोस में ही; गरीबों, किसानों, बेटियों को सशक्त करने वाली योजनाएं या तो लागू ही नहीं की गईं या बहुत धीमी गति से चल रही हैं।

अगरतला बना अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह से देश का सबसे नजदीकी शहर

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैत्री सेतु खुलने से अगरतला अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह से भारत का सबसे नजदीकी शहर बन गया है। उन्होंने कहा, 'भारत और बांग्लादेश के बीच संपर्क से न केवल मित्रता प्रगा़़ढ हो रही है बल्कि व्यापार के लिए भी यह एक मजबूत क़़डी सिद्ध हो रहा है। इस समूचे क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार गलियारे के रूप में विकसित किया जा रहा है।'

शेख हसीना ने कहा- मैत्री सेतु का उद्घाटन ऐतिहासिक अवसर 

शेख हसीना ने बताया ऐतिहासिक अवसर मैत्री सेतु के उद्घाटन अवसर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। उन्होंने मैत्री सेतु के उद्घाटन को ऐतिहासिक अवसर बताया।

मैत्री सेतु की लागत 133 करोड़ 

फेनी नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में सीमा के बीच बहती है। मैत्री सेतु का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड ने किया है। इस पर 133 करोड़ रुुपये की लागत आई है। 1.9 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और परस्पर संपर्क बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी