PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय बोले- वो शक्तिशाली हैं, लेकिन हमें रोक नहीं पाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि कुछ शक्तिशाली लोग फिल्म की रिलीज को रेकने का प्रयास कर रहे हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 11:05 AM (IST)
PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय बोले- वो शक्तिशाली हैं, लेकिन हमें रोक नहीं पाएंगे
PM Modi Biopic: विवेक ओबेरॉय बोले- वो शक्तिशाली हैं, लेकिन हमें रोक नहीं पाएंगे

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की रिलीज में हो रही देरी को लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तिशाली लोग फिल्म की रिलीज को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय ने फिल्म को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ बहुत शक्तिशाली लोग हैं, जिन्होंने अपने वकीलों के जरिए अदालतों का दरवाजा खटखटाया है। वे हमें कुछ समय के लिए रोक सकते हैं, लेकिन वे फिल्म को रिलीज करने से हमें रोक नहीं पाएंगे। रिलीज को थोड़े समय के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन हम अपने संकल्प में दृढ़ हैं।

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, 'हम फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज़ करना चाहते थे, लेकिन कुछ लोगों ने हमें इतनी मुश्किलों में डाल दिया कि हम ऐसा नहीं कर सके। हम 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाना है।'

इससे पहले फिल्म के बारे बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा था कि उन्हें यह बात समझ में नहीं आ रही है कि समाज के कुछ लोग इस फिल्म का विरोध क्यों कर रहे हैं। वे लोग फिल्म से डर रहे हैं या चौकीदार के डंडे से।

बता दें कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर कई राजनीतिक दलों ने सवाल उठाया था। उनका कहना था कि पहले चरण के मतदान से एक हफ्ता पहले फिल्म को रिलीज करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

chat bot
आपका साथी