CM योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का AIIMS में निधन, जानें- कब और कहां पर होगा अंतिम संस्कार

Anand Singh Bisht उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्स में भर्ती थे। सोमवार सुबह 11.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 10:35 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 12:31 PM (IST)
CM योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का AIIMS में निधन, जानें- कब और कहां पर होगा अंतिम संस्कार
CM योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का AIIMS में निधन, जानें- कब और कहां पर होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Anand Singh Bisht: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) का अंतिम संस्कार मंगलवार को उत्तराखंड के पौढ़ी जिले के पैतृक गांव पंचूर में होगा।

पिता की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिता के निधन पर कहा कि वह उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अंतिम यात्रा में शिरकत नहीं कर पाएंगे। साथ ही  परिवार से गुजारिश की है कि मंगलवार को अंतिम यात्रा और अन्य संस्कार के दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। अपनी मां को लिख पत्र में सीएम ने लिखा- 'पिता को विनम्र श्रद्धांजलि। हम अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेंगे। पिताजी के कैलाशवाली होने पर मुझे भारी दुख और शोक है। अपील करता हूं कि अंतिम संस्कार में कम से कम लोग शामिल हों। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्थ आऊंगा।'

सोमवार सुबह 11:34 बजे AIIMS में ली अंतिम सांस

बता दें कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Science) में इलाज के दौरान सोमवार सुबह 10.45 पर सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर एंबुलेंस के जरिये उत्तराखंड में पैतृक गांव पंचूर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। इस बीच उनका निधन हो गया। खुद एम्स प्रशासन ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन की जानकारी दी।

वेंटिलेटर पर थे योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट

पिछले एक महीने से भी अधिक समय से एम्स में भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई थी, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने पर उन्हें पिछले महीने मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने से भी अधिक समय से यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। उन्हें किडनी और लिवर की भी समस्या थी।

किडनी की बीमारी के चलते किया रहा था डायलिसिस

एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था और डायलिसिस भी चल रहा था। बता दें कि किडनी जब सही तरीके से काम करना बंद कर देती है, तो ऐसी स्थिति में सपोर्ट के लिए डायलिसिस किया जाता है। 

एयर एंबुलेंस से लाए गए थे दिल्ली

89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उत्तराखंड में पौड़ी- गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली के एम्स लाया गया था। पिछले एक महीने से  एम्स के एबी वॉर्ड में भर्ती योगी के पिता का इलाज गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम के नेतृत्व में किया जा रहा था।

रविवार रात हुई थी ज्यादा तबीयत खराब

बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इससे पहली तबीयत खराब होने पर उन्होंने पौड़ी-गढ़वाल जिला स्थित जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने के बाद एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली ले लाया गया था।

वहीं, योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर रविवार रात को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह ने भी एम्स जाकर हालत का जायजा लिया था। 

सेवानिवृत्ति के बाद रह रहे थे पैतृक गांव में

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट बतौर फॉरेस्ट रेंजर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पैतृक गांव में रह रहे थे। 

बता दें कि योगा आदित्यनाथ संन्यासी होने की वजह से अपने माता-पिता से कम ही मिलते थे।

chat bot
आपका साथी