74वें जन्मदिन पर राजीव गांधी को देश ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम देश के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद करते हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:27 PM (IST)
74वें जन्मदिन पर राजीव गांधी को देश ने दी श्रद्धांजलि
74वें जन्मदिन पर राजीव गांधी को देश ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 74वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने देश के लिए उनके योगदान को याद किया।पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि पहुंचे।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम देश के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद करते हैं।' राजीव का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह वर्ष 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

अपने पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'राजीव गांधी एक विनम्र, सज्जन और स्नेह करने वाले व्यक्ति थे जिनके जाने से मेरे जीवन में बड़ा शून्य पैदा हुआ। मुझे वह समय याद आ रहा है जब हम साथ थे और हम सौभाग्यशाली थे कि उनके जीवित रहते हुए हमने उनके कई जन्मदिन साथ मनाए। उनकी कमी बहुत महसूस होती है लेकिन उनकी यादें जिंदा हैं।' वीरभूमि पर प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर भी पहुंचे थे।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, 'इक्कीसवीं सदी में भारत को आधुनिकीकरण के पथ पर ले जाने वाले, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत, सहिष्णुता, सद्भावना और बलिदान की पहचान, शांतिदूत तथा राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। राजीव गांधी अपने जन्मदिन पर याद आए। एक अच्छे मित्र अच्छे मनुष्य और एक दूरदर्शी नेता थे। वह सभी लोगों को याद आते रहेंगे। इनके अलावा राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सचिन पायलट आदि नेताओं ने भी ट्वीट कर याद किया है।

chat bot
आपका साथी